फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कांटों का ताज है नगर निगम, डीएम के सामने भी चुनौतियां कम नहीं

कांटों का ताज है नगर निगम, डीएम के सामने भी चुनौतियां कम नहीं

Mon, 17 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कांटों का ताज है नगर निगम, डीएम के सामने भी चुनौतियां कम  नहीं

विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम का चार्ज डीएम नेहा शर्मा को मिलने के बाद सोमवार को नगर निगम का माहौल बदला-बदला नजर आया। वर्कशाप से सुबह से ही कूड़ा उठाने वाले वाहन निकले और साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया। हांलाकि नगर निगम में जैसा माहौल है उसे बदलने की चुनौती डीएम के सामने हैं।

बुनियादी सुविधाओं से लिए तरस रही सुहागनगरी के लोगों को समस्याओं से उबारने की चुनौती भी डीएम के सामने है। डीएम नेहा शर्मा ने स्वच्छता के मोर्चे पर जिले में कई काम किये हैं। लेकिन उनके कामकाज की असली परीक्षा नगर निगम में है। ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश भी सामान्य चुनौती नहीं है।
विज्ञापन



नगर निगम एक माह से अफसर विहीन था। नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, एक्सईएन सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी न होने से कर्मचारी मौज कर रहे थे। दूसरी ओर नगर आयुक्त के अवकाश पर जाने से वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया था। लाखों का भुगतान न होने से डीजल की आपूर्ति पर संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन द्वारा रविवार को 19 पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई, जिसमें नगर आयुक्त रवींद्र पाल सिंह का स्थानांतरण लखनऊ में एमडी यूपी एग्रो के पद पर कर दिया गया। वहीं डीएम नेहा शर्मा को नगर निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।

शासन द्वारा आदेश जारी करने के बाद सोमवार को डीएम के नगर आयुक्त का चार्ज लेने की पूरी संभावना थी, लेकिन प्रमुख सचिव के आने के कारण वह नगर निगम नहीं पहुंची।

नगर निगम की व्यवस्था पटरी पर लौटी नजर आईं। सोमवार को सुबह ही वर्कशॉप में 500 लीटर डीजल पहुंच गया, जिससे सुबह की शिफ्ट में 90 वाहन शहर में निकले। इससे कई दिनों से सड़कों पर कूड़ा उठ सका। दोपहर की शिफ्ट में भी एक दर्जन से अधिक वाहन निकले।


डीएम के हस्ताक्षर कराने के लिए कार्यालय अधीक्षक सीपी सिंह, सहायक लेखाधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी 12 बजे मुख्यालय पहुंचे थे। वहां डीएम प्रमुख सचिव के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण फाइल वहीं छोड़कर वापस लौट आए।


श्रीराम कॉलोनी संघर्ष समिति के शिवकुमार राठौर ने कहा है कि नगर निगम का चार्ज डीएम को मिलने से शहर का समुचित विकास हो सकेगा। श्रीराम कॉलोनी की जनता को डीएम से बहुत उम्मीद हैं। क्षेत्र की जनता ने निर्णय लिया है कि जल्द डीएम नेहा शर्मा, महापौर नूतन राठौर का कॉलोनी में स्वागत किया जाएगा। अरविंद राजपूत, चंद्रप्रकाश फौजी, अजय वशिष्ठ, विमल राठौर ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed