फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बावरिया गिरोह के बदमाश को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

बावरिया गिरोह के बदमाश को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Wed, 12 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बावरिया गिरोह के बदमाश को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला
बावरिया गिरोह के बदमाश को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मारहरा (एटा)। लूट के इरादे से गोपालपुर में घुसे बावरिया गिरोह के दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उनकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। इससे एक बदमाश की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इससे पहले बदमाशों ने एक महिला को गोली मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल बदमाश व महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में तड़के करीब तीन बजे बावरिया गिरोह के चार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से सुरेश के बंद पड़े मकान में धाबा बोल दिया। उसी समय पड़ोस में रहने वाली आरती पत्नी विवेक कुमार जाग गई और बदमाशों को देखकर उसने चीख पुकार मचा दी। इसे देख बदमाशों ने महिला को गोली मार घायल कर दिया। इसके बाद गांव के अधिकांश लोग जाग गए और बदमाशों को घेरना शुरू कर दिया। इसे देख बदमाश फायरिंग करते हुए छत से नीचे कूद गए। इससे दोनों बदमाश घायल हो गए। उसी समय ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की। इससे घायल हुए बदमाश वीरपाल (30) पुत्र घनश्याम निवासी नर्रई थाना सहावर कासगंज की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सतीश पुत्र राजवीर निवासी नगला मोहन सहावर कासगंज घायल हो गया। घायल महिला आरती और बदमाश सतीश को चिकित्सकों ने गंभीर बता अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लाइन काट किया गांव में अंधेरा
एटा। गोपालपुर में घुसे बदमाशों ने गांव में अंधेरा करने के लिए हाईटेंशन लाइन को काट दिया था। इसके बाद बदमाशों ने गांव में धावा बोला था। हालांकि ग्रामीणों की सजगता से बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य है। दोनों के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। मामले की जांच कर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
--आशीष तिवारी, एसएसपी एटा

नगला काजी डकैती में भी था हाथ
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला काजी में 27 अक्तूबर 2017 को हुई दो लोगों की हत्या और डकैती की घटना में पुलिस ने घायल सतीश का हाथ होना बताया है। पुलिस ने बताया कि जेल में बंद बावरिया गिरोह के सदस्य जेपी के साथ सतीश लूटपाट करता था। उसके जेल में जाने के बाद सतीश अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी, लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा है।
घायल सतीश पर में दर्ज है सात मामले
घायल हुआ सतीश पर कासगंज के थाना सहावर में सात मामले दर्ज है, सबसे पहले मामला वर्ष 2008 में दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2013, 2014, 2015 और 2018 में डकैती, अपहरण, हत्या, लूट, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वीरपाल पर तीन मामले हैं दर्ज
कासगंज के सहावर थाने में ही मृतक वीरपाल पर तीन मामले दर्ज है। सबसे पहले मामला वर्ष 2007 में महिला का फिरौती के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2016 और 2018 में अपहरण, हत्या, नशीले पदार्थ आदि को लेकर मामला है।


सूचना के बाद भी पहुंचे परिजन
मृतक वीरपाल कासगंज जिले के थाना सहावर क्षेत्र के गांव नर्रई का रहने वाला है। उसके मरने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मगर मृतक का कोई भी परिजन पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed