फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   केमिकल भरा टैंकर पलटा, पांच घंटे बाधित रहा यातायात

केमिकल भरा टैंकर पलटा, पांच घंटे बाधित रहा यातायात

Sun, 09 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
केमिकल भरा टैंकर पलटा, पांच घंटे बाधित रहा यातायात
एटा। मैनपुरी और एटा जिले के बार्डर पर रात तीन बजे अति ज्वलनशील पदार्थ बैंजीन लेकर जा रहा टैंकर (कैप्सूल) किसी वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गया। टैंकर पलटने के साथ ही तेज आवाज हुई। चालक और परिचालक किसी तरह से टैंकर से बाहर निकले। साथ ही टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ से दूर रहने की हिदायत देते हुए वाहनों को जहां के तहां खड़ा करा दिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने चार क्रेनों की मदद से टैंकर को सीधा कराया है।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव कंगरोल के पास रात करीब तीन बजे अति ज्वलनशील पदार्थ बैंजीन से भरा टैंकर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय पलट गया। टैंकर मुंबई महाराष्ट्र से चेन्नई के लिए पदार्थ लेकर जा रहा था। टैंकर पलटने की तेज आवाज हुई तो गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने चालक और परिचालक को वाहन से निकाला। दोनों ने गांव के लोगों को बताया कि टैंकर में अति ज्वलनशील पदार्थ है, जिससे लोगों को दूर रहना है।
विज्ञापन


इधर टैंकर पलटने से रिसाव शुरू हो गया तो आसपास के गांव वालों में दहशत फैलने लगी। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। दो किमी पहले ही दोनों ओर यातायात को रोक दिया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर अनहोनी की आशंकाओं को देखते हुए फायरब्रिगेड की गाड़ी को भी बुला लिया और चार क्रेन मंगाई। पांच घंटे से अधिक की कड़ी मेहनत के चलते चार क्रेनों ने टैंकर को सीधा किया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed