{"_id":"5bfd8a34bdec2241c63655f3","slug":"131543342644-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के अंडरपास आंदोलन को प्रसपा का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के अंडरपास आंदोलन को प्रसपा का समर्थन
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। नवादा से नावली मार्ग पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को जारी रहा। अनशन स्थल पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप पहुंचे।
उन्होंने किसानों को साथ लेकर डीएम नेहा शर्मा से भेंट की। उन्होंने बताया यहां अंडरपास बनाने को प्रस्ताव भेजा है। हरीझंडी मिलते ही इस पर काम शुरू कर देंगे। उसायनी से मक्खनपुर तक बनाए जा रहे बाईपास पर नवादा से नावली जाने वाले मार्ग पर अंडरपास नहीं बनाने के कारण मोहम्मदपुर नवादा, नगला रमियां, नगला रघोल एवं नगला भारा, नावली, दरिगापुुर, खेरिया, नगला भवानी, नगला कांस, ककरारा के ग्रामीण पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
डीएम की पहल पर एनएचएआई के पीडी के साथ एडीएम अतुल सिंह की अध्यक्षता में बैठक करके शासन को प्रस्ताव भेजा है। लेकिन किसानों ने हरी झंडी नहीं मिलने तक प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया है। इस दौरान अनशन स्थल पर मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से बातचीत करके कहा कि वह अंडरपास के बनाए जाने के पक्ष में है। किसानों को समर्थन देने के ही साथ मौके से किसान राधेश्याम कुशवाह, प्रेम सिंह कुशवाह, महेश चंद, गिरेंद्र सिंह कठेरिया के साथ डीएम के पास ही पहुंचे।
उन्होंने प्रस्ताव लखनऊ भेजने की जानकारी दी। इधर भाकियू भानु के राजकुमार सिंह, विजेंद्र सिंह टाइगर के साथ ही किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विशाल सिंह, महेशचंद्र, दौजीराम, हरप्रसाद, गंगाराम, कंबोद सिंह, जगमोहन सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, अनिल आदि मौजूद थे।