फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कटौती को लेकर एक्सईएन से मिला सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

कटौती को लेकर एक्सईएन से मिला सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

Thu, 11 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कटौती को लेकर एक्सईएन से मिला सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल
टूंडला। नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती थमने का नाम नहीं ले रही। प्रतिदिन दस से 12 घंटे तक अघोषित विद्युत कटौती किश्तों में की जा रही है। इसको लेकर जहां जनता में रोष है वहीं गुरुवार को इस संबंध में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने एक्सईएन से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की।
विज्ञापन


सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम और विधानसभा अध्यक्ष भोले शंकर निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एक्सईएन मनोज कुमार से मिलकर अवगत कराया कि नवरात्र चल रहे हैं ऐसे में होने वाली विद्युत कटौती से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर का एतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव भी 16 अक्तूबर से प्रारंभ हो जाएगा। इस पर एक्सईएन द्वारा सपा नेताओं को आश्वस्त किया गया कि वह समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव, सुभाष कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, वीरेश यादव, अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, उमेश यादव प्रधान, राहुल यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed