{"_id":"5b7dab2342c792465b6891df","slug":"131534962467-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए स्काउट गाइड की जानकारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के लिए स्काउट गाइड की जानकारी जरूरी
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्काउट गाइड को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों को स्काउट गाइड का ज्ञान दिया जाएगा। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त के आग्रह पर निदेशक बेसिक शिक्षा ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
निदेशक के निर्देश पर अपर निदेशक ने बीएसए को एक पत्र भेजा है। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गाइड ने निदेशक बेसिक शिक्षा को कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए स्काउट गाइड का ज्ञान आवश्यक बताया है।
निदेशक ने प्रत्येक स्कूल में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को स्काउट गाइड का ज्ञान दिलाने का निर्णय लिया। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा रूबी सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए दल कंपनी गठित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में दल कंपनी का गठन कराएं। रिपोर्ट उनके कार्यालय स्थित स्काउट गाइड विभाग को उपलब्ध कराई जाए।
जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि कक्षा तीन से पांच तक के दल में न्यूनतम छात्र संख्या 12 तथा कक्षा छह से आठ तक के दल में न्यूनतम छात्र संख्या 16 होनी चाहिए।
सभी प्रधानाध्यापक अपने स्कूलों में दलों का गठन करें। इस कार्य में किसी प्रकार की लारपवाही न बरती जाए। लापरवाहों पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप, बीएसए