फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध हालात में जलने से युवक की मौत

संदिग्ध हालात में जलने से युवक की मौत

Wed, 22 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जलने से युवक की  मौत
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव गौंछ में संदिग्ध हालात में जलने ने युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है उसके परिवार के कुछ लोगों ने जमीन और पैसों की खातिर बेटे तो जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से आहत होकर उसने कदम उठाया है।
विज्ञापन


थाना नारखी के गांव गौंछ निवासी अजीत कुमार (17) पुत्र भरत सिंह संदिग्ध हालात में जलकर घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अजीत के पिता भरत सिंह ने कहा कि े ताऊ अमनलाल ने साढ़े सात बीघा भूमि अजीत एवं उसकी मां रहीशा देवी के नाम कर दी थी। इस भूमि पर परिवार के लोगों की नजर थी।
विज्ञापन


विगत दिवस अजीत क्रिकेट खेलने के लिए गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से आहत होकर उसने खुद को कमरे में बंदकर खुद को आग के हवाले कर दिया। मां रहीशा देवी ने कहा कि पांच हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे रक्षाबंधन पर देने का वादा था। लेकिन उससे पहले ही धमकी मिलने से परेशान होकर अजीत ने कदम उठाया है। एसएचओ नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed