फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौ दिन बाद पटरी पर लौटा ट्रांसपोर्ट कारोबार, दौड़े वाहन

नौ दिन बाद पटरी पर लौटा ट्रांसपोर्ट कारोबार, दौड़े वाहन

Sun, 29 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नौ दिन बाद पटरी पर लौटा ट्रांसपोर्ट कारोबार, दौड़े वाहन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नौ दिन बाद ट्रांसपोर्ट कारोबार पटरी पर लौट आया। शुक्रवार को देर शाम केंद्र सरकार और ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के बीच वार्ता के बाद चक्का जाम आंदोलन खत्म कर दिया गया। शनिवार से शहर में ट्रांसपोर्ट पर रौनक लौटी। माल की लोडिंग और अनलोडिंग के साथ बुक हुआ माल बाहर भेजा जाने लगा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के आह्वान पर देश भर में ट्रांसपोर्ट यूनियन 20 जुलाई से चक्का जाम आंदोलन कर रही थी। ट्रांसपोर्टर डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने, ट्रांसपोर्टर पर लगने वाला टीडीएस खत्म करने, टोल टैक्स समाप्त करने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले आठ दिनों से आंदोलन चल रहा था। यूनियन के पदाधिकारियों से बाहर से लोड होकर आने वाले वाहनों को उसायनी और राजा का ताल के बीच हाइवे पर खड़े करा दिए थे।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से कांच उद्योग की मुश्किलें बढ़ गईं थीं। कारखानों में तैयार माल बाहर नहीं जा सका, वहीं बाहर से कच्चा माल नहीं आने से कांच उत्पादन प्रभावित हो रहा था। इसके साथ साग सब्जी, फल, परचून का सामान की समस्या खड़ी हो रही थी। आठ दिनों की हड़ताल से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी। शुक्रवार देर शाम वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई। शनिवार से ट्रांसपोर्ट पर माल की लोडिग़-अनलोडिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट मोटर यूनियन के अध्यक्ष सुशील यादव और सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम हुई वार्ता में केंद्र सरकार ने कुछ मांगें मान ली हैं। डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने और टोल टैक्स खत्म करने के लिए छह माह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed