फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं

प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्र-छात्राएं
मैनपुरी। लेखपालों की हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से छात्र-छात्राएं तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। प्रवेश के लिए उनको आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र की जरूरत है।
विज्ञापन



हड़ताल के चलते आवेदनों पर लेखपाल रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। रिपोर्ट नहीं लगने से छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं। सात सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए जिले के लेखपाल तीन जून से काम बंद हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन



लेखपालों के काम नहीं करने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। स्कूलों और कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश पाने के लिए आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र की उनको जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमाण पत्र पाने के लिए छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिए, लेकिन उन पर रिपोर्ट लगवाने के लिए रोजाना तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। तहसीलों में उनको कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।


लेखपाल मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं। लेखपालों की हड़ताल से कई सरकारी येाजनाओं का क्रियान्वयन भी नहीं हो पा रहा है।


गुरुवार को तहसील सदर पहुंचे रमन कुमार, सपना, आशुतोष, अनूप कुमार, चमन कुमार का कहना था अगर उनको समय से प्रमाण पत्र नहीं मिले तो प्रवेश की अंतिम तिथि निकल जाने पर उनका प्रवेश नहीं हो सकेगा और उनकी एक साल बर्बाद हो जाएगी।
लेखपाल संघ के प्रदेशीय आह्वान पर लेखपालों ने गुरुवार को तीसरे दिन भी तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया। तहसील सदर में अध्यक्ष दीपचंद्र शर्मा, मंत्री ब्रजेश सिंह राठौर, दयाराम शाक्य, गंभीर सिंह यादव, रणधीर सिंह, जयदीप कश्यप, प्रज्ञादीप, महेश गुप्ता मौजूद रहे।



भोगांव तहसील में धरने में अध्यक्ष रविदास, शैलेंद्र कुमार, राजेश यादव, सुमित सिंह, विमल भदौरिया, संतोष कुमार, प्रदीप सक्सेना, मीरा देवी, नवनीत मौर्या मौजूद रहे। घिरोर तहसील में धरने में अध्यक्ष जगत सिंह, राजेश कुमार, गौरव वर्मा, चांदनी कौसर, रजनी यादव, उदयवीर सिंह, अजित प्रताप, अतेंद्र यादव मौजूद रहे। करहल तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। अध्यक्ष विनय प्रताप यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed