फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला की हत् या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

महिला की हत् या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्
या कर शव फेंका, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला देसी में रविवार सुबह झाड़ियों के बीच में महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीण महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जता रहे हैं।

नादरमई ग्राम पंचायत के गांव नगला देसी में रविवार सुबह 30 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों के बीच गड्ढे में पड़ा मिला। महिला नीले रंगा कुर्ता पहने थी। वहीं नीले रंग के दुपट्टे पर नारंगी रंग की लैस लगी थी। महिला के गले पर चोट के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है।
विज्ञापन


महिला के शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नहीं थे। महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में था। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। महिला को शव को देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस आसपास के साक्ष्य एकत्रित करने की कोशिश की। महिला के शव के पास से ही एक बीयर की कैन में कैरोसिन भरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने महिला की पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नादरमई के ग्राम प्रधान नरोत्तम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के बीच दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की बात चर्चाओं में रही।

- महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका नहीं है। यदि दुष्कर्म हुआ होगा तो पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ग्राम प्रधान की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। महिला की शिनाख्त विभिन्नों के माध्यम से कराई जा रही है। शिवहरि मीणा, एसपी


चप्पल खोजते समय बच्चों को दिखाई दिया शव
कासगंज। अमांपुर के नगला देसी में गांव के बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों ने अपने दूसरे साथी की चप्पल झाड़ियों में फेंक दी। बच्चे चप्पल ढूंढने निकले तो उन्हें महिला का शव पड़ा मिला। बच्चों ने गांव में जाकर शव मिलने की सूचना दी। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed