फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा ने रोजगार दिए, भाजपा ने रोजगार छीने: मुलायम सिंह

सपा ने रोजगार दिए, भाजपा ने रोजगार छीने: मुलायम सिंह

Fri, 29 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा ने रोजगार दिए, भाजपा ने रोजगार छीने: मुलायम सिंह
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को सैफई परिवार के साथ-साथ सपा के दिग्गज नेता शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ अपने 72 वें जन्मदिन का केक काटा। सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव भी पहुंचे लेकिन केक कटने से पहले ही चले गए।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा ही एक मात्र ऐेसी पार्टी है जो गरीबों, किसानों और बेरोजगारों की बात करती है। किसानों के लिए सपा की सरकार में बहुत कुछ किया। अब स्थिति यह है कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। मुलायम ने कहा कि हमारी सरकार थी तब बेरोजगारों को खूब रोजगार दिया। अब रोजगार छीनने का काम हो रहा है।
विज्ञापन


प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के स्नेह से वह गदगद हैं विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बडे़ पैमाने पर विकास कार्य हुए और भाजपा की सरकार में सिर्फ बातें हो रही हैं। भाजपा ने सभी काम रोक दिए हैं, बातें करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं हो रहा। भाजपा शौचालयों को लेकर हल्ला मचा रही है जबकि प्रदेश में शौचालयों को बनाने का कार्य सबसे पहले नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। मंच पर नेता विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सदस्य सुखराम यादव, राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, राज्यसभा सदस्य जावेद खान, पूर्वमंत्री रामआसरे कुशवाह, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, एमएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी अरविंद्र यादव, एमएलसी अरविंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता, अवनींद्र यादव मौजूद थे। संचालन एमएलसी डा. असीम यादव ने किया।

शिकोहाबाद। जन्मदिन पर आए पूर्व मंत्री शिवपाल यादव अपना दर्द छिपा न सके। उन्होंने चुगलखोरों और चापलूसों से दूरी बनाने की सीख दी।
मुलायम सिंह यादव से पहले सुबह ही रामलीला मैदान पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही कहा कि आज हमें चिंता करनी चाहिए कि पार्टी को जो मुकाम हासिल था, आखिर कैसे हाथ से फिसल गया। शिवपाल यादव ने कहा कि आप बड़े भाई हैं। मैने आपके सम्मान में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। कभी कोई बात कही उसको मैने माना। चुगलखोरों और चापलूसों की वजह से हमने अपना मुकाम खोया है। उन्होंने अपने मन की टीस निकालते हुए कहा सबका सम्मान करने के बाद भी मेरा जो अपमान हुआ उसकी वजह से पार्टी को मुकाम नहीं मिल सका।

शिकोहाबाद। प्रोफेसर रामगोपाल को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। हजारों की भीड़ ने ताली बजाकर बधाई दी। इस मौके पर सपा के प्रमुख नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अरशद खांन, अब्दुल वाहिद, युवा यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भूरी सिंह यादव, जेएस विवि के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, यशराज सिंह, उदयराज, नीता सिंह प्रदेश महिला अध्यक्ष, शीला सिंह, नीता पांडेय, वासूदेव यादव, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे। छात्र सभा और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।


फिरोजाबाद। जैसे ही मुलायम सिंह यादव ने अपना भाषण समाप्त किया और मंच से नीचे उतरे, वैसे ही पंडाल में एकत्रित भीड़ खाने के लिए लगे स्टॉलों पर टूट पड़ी। देर शाम तक खाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed