{"_id":"5b31202a4f1c1bf26e8b9fc8","slug":"131529946154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतगणना में फिर से जीती वर्तमान प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतगणना में फिर से जीती वर्तमान प्रधान
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत परतापुर के प्रधान पद की सोमवार को पुनर्मतगणना कराई गई। फिर से हुई मतगणना में वर्तमान प्रधान 5 मतों से चुनाव जीत गई। उनकी जीत होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्राम पंचायत के चुनाव में ऊषा देवी पत्नी विश्वेसर सिंह ने चुनाव जीता। उनकी प्रतिद्वंदी चंद्रकांता पत्नी बलराम सिंह ने उपजिलाधिकारी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर फिर से मतगणना की मांग की। उनके प्रार्थना पत्र पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी राम अवतार गुप्ता के न्यायालय ने 28 मई को फिर से मतगणना कराने के आदेश जारी कर दिए। मतगणना की तिथि 9 जून निर्धारित की गई, लेकिन निर्धारित तिथि को मतगणना नही हो सकी। 21 जून को फिर से मतगणना की तिथि निर्धारित हो गई, लेकिन योग दिवस के कारण मतगणना फिर से टल गई। सोमवार को एडीएम न्यायिक मनीष नाहर की मौजूदगी में मतगणना कराई गई। चुनाव मेें पड़े 1241 मतों की मतगणना की गई। जिसमें 82 मत खारिज हो गए। वर्तमान प्रधान उषादेवी को 456 तथा आवेदन करने वाली प्रतिद्वदी प्रत्याशी को 451 वोट मिले। वर्तमान प्रधान के 5 वोटों से जीतते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार तिमिराज सिंह भी मौजूद रहे।