फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनता के सिर पर नाच रही थी मौत

जनता के सिर पर नाच रही थी मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जनता के सिर पर नाच रही थी मौत
फिरोजाबाद। मकानों की छतों के ऊपर 33 केवी लाइन के रूप में मौत मंडराती रहती थी। सदर विधायक मनीष असीजा ने शुक्रवार से आसफाबाद-लालऊ तक लाइन हटाने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन


आसफाबाद से लालऊ तक 33 केवी की सालों पुरानी लाइन पड़ी है, जो मकानों की छतों के ऊपर मात्र चार-पांच फुट ऊंची रह जाती है। इससे बजरंग नगर, न्यू रामगढ़, गंगानगर, पीपल नगर, रहना, सुदामापुरी, सत्यनगर, झलकारी नगर में हजारों मकानों के ऊपर होकर गुजरने वाली हाइटेंशन के तार टूटने से कई बार गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। दो साल पूर्व न्यू रामगढ़ क्षेत्र में तार टूटने से कई मकानों में आग लग गई थी। सदर विधायक मनीष असीजा ने पूरे क्षेत्र का दौरा करने के साथ ऊर्जा मंत्रालय व उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने पार्षद मनोज शंखवार के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और रामगन से लेबर कालोनी, छारबाग से सोफीपुर तक हाइटेंशन लाइन हटवाने को प्रस्ताव भेजा है।
तार टूटने से यह हो चुके हैं हादसे का शिकार
- तार की चपेट में आने के कारण पीपल नगर निवासी सुनील कुमार की दोनों पैरों की उंगलियां झुलस गई थीं।
- तीन साल पूर्व न्यू रामगढ़ गली नंबर चार निवासी निर्मला पत्नी प्रेमचंद्र की गंगा दशहरा के दिन तारों से चिपक कर मृत्यु हो गई थी।
- न्यू रामगढ़ गली नंबर दो निवासी ग्याप्रसाद पुत्र टोड़ीराम की करंट की चपेट में आकर जलने से मृत्यु हो गई थी।
- करीब दस साल पहले गंगानगर निवासी पार्षद राकेश कुमार के भाई राजू पुत्र नेत्रपाल तारों की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
- चूड़ी मजदूरी का कार्य करने वाले गरीब श्रमिक जीशान की मौत हो गई।
-दस माह पूर्व पीपल नगर में गंगा स्नान को जाने के लिए बस में बैठा सोनू भी तारों की चपेट में आकर अपना एक पैर गवां बैठा।

आसफाबाद में बिजली चोरी करते 11 पकड़े
फिरोजाबाद। आसफाबाद क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चला जिसमें 11 उपभोक्ता मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। एसडीओ खालिद अजीज, अवर अभियंता अभिषेक कुमार ने आसफाबाद क्षेत्र में डोर-टू-डोर चेकिंग कराई। बिजली चोरी करते 11 उपभोक्ता आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed