{"_id":"5b1967f44f1c1b254d8b53a2","slug":"131528391668-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम और सफाईकर्मी निलंबित, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम और सफाईकर्मी निलंबित, जांच शुरू
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
एएनएम और सफाईकर्मी निलंबित, जांच शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौलीकलां सीएचसी परिसर के सरकारी आवास पर चल रहे गर्भपात के मामले में सीएमओ ने कार्रवाई की है। सीएमओ ने दोषी एएनएम और स्वीपर को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच कमेटी बनाकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
दरअसल, निधौलीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वीपर राज कुमार को आंवटित आवास में एएनएम शकुंतला यादव और सफाई कर्मी की पत्नी कौशल्या देवी को विभाग की टीम ने गर्भपात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इस दौरान टीम को गर्भपात करने के उपकरण खून से तरबतर मिले थे। टीम ने उपकरणों को कब्जे में लेते हुए आवास को सीज कर दिया था। मामले में गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डा. महाराज सिंह ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डा. अजय अग्रवाल ने एएनएम शकुंतला यादव और स्वीपर राजकुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में तीन सदस्यीय टीम बनाते हुए एसीएमओ डा. बीडी भिरौरिया, डा. आरएन गुप्ता, डा. एससी नागर को जांच सौंपी है। सीएमओ ने जांच कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।