{"_id":"5adb726a4f1c1ba6018b5ebe","slug":"131524331114-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की आहट पर हंसनगर में फायरिंग, पुलिस ने डेरा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की आहट पर हंसनगर में फायरिंग, पुलिस ने डेरा डाला
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर।
कस्बे के हंसनगर मोहल्ले में अभी भी लोगों के मन में बदमाशों की दहशत बनी हुई है। मोहल्ले वालों का कहना है कि रात्रि के समय फिर से बदमाश मोहल्ले में आए। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस सूचना पर पुलिस रात्रि में मौके पर पहुंची और कुछ पुलिस कर्मियों को बस्ती में ही तैनात कर दिया गया।
हंसनगर मोहल्ले में तीन दिन पूर्व मक्खनलाल के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई थीं, जिनका अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि को मोहल्ला हंसनगर में चंद्रपाल की पुत्री की बारात आई थी। रात्रि के समय चंद्रपाल के घर के पास बदमाशों की दस्तक हुई। जब लोगों को बदमाशों के होने का अहसास हुआ तो शोर शराबा मचने लगा और थाना पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर आई। लोगों ने बताया कि बदमाश शोर मचने पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हंसनगर के लोगों में बदमाशों की आहट को लेकर काफी दहशत है। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ने मोहल्ले में पुलिस की पिकेट तैनात करती है। शुक्रवार की रात्रि को भी पुलिस मोहल्ले में मौजूद रही।