{"_id":"5adb72634f1c1be2798b579f","slug":"131524331107-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी महौल में डूबा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी महौल में डूबा गांव
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मातमी महौल में डूबा गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या के बाद गांव में दूसरे दिन शनिवार को मातमी माहौल रहा। गांव में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। मासूम की मौत के बाद गांव में अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इकलौती बेटी की याद में माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय मासूम को लग्न समारोह के कार्यक्रम से अगवा कर लिया गया था। मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा रहा। दो दिन पहले तक मासूम की हंसी ठिठोली से गुलजार घर में अब मां-बाप की क्रंदन गूंज रहा है। गांव के हर बाशिंदे की आंख नम है। मासूम को याद कर लोग फफक-फफक कर रो रहे हैं। इकलौती बेटी को खोने के बाद मां और पिता पूरी तरह से टूट चुके है। मां कुछ देर चुप होने के बाद फिर से बेटी को घर आने की कहकर चीखने लगती है। शनिवार को मृतका के घर रिश्तेदार और संबंधियों का आना-जाना लगा रहा। रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। मृतका के घर राजनीतिक दलों के लोगों का आना-जाना रहा। घर पहुंचे राजनीतिक लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।