फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 18 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
death shimla
एटा।
विज्ञापन

विवाहिता की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद मैनपुरी थाना दन्नाहार के गांव झब्बलपुर निवासी बंशीलाल पुत्र शिवदयाल ने अपनी 32 वर्षीय बेटी बबली की शादी 15 साल पहले सकीट थाना क्षेत्र के गांव गडिया कौंची निवासी विजय सिंह के पुत्र अशोक कुमार के साथ की थी। बंशीलाल का आरोप है कि शादी में दिए दान दहेज से वर पक्ष संतुष्ट नहीं था। ससुरालीजनों द्वारा बबली का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस मामले का केश न्यायालय में चला। चार साल पहले न्यायालय ने बबली को ससुराल भिजवाया था। इसी अंतराल में बबली ने दो पुत्रों को जन्म दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता बंशीलाल का कहना है कि उसको मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे सूचना दी गई कि बबली की मौत सीढ़ियों से गिरकर हुई है। पिता ने हत्या की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में करने के पश्चात पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति अशोक कुमार, देवर गुड्डू, मनोज और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed