फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव

आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव

Mon, 16 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव
आंबेडकर पार्क की भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव - फोटो : अमर उजाला
जलेसर।
विज्ञापन

गांव सिकंदपुर मढ़ी में डॉ. आंबेडकर पार्क की आवंटित भूमि पर दलितों के अवैध कब्जा हटवाने और भूमि पर तैयार गेहूं की फसल को लेकर दो समुदाय विशेष में तनाव की स्थिति है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही पीएसी को तैनात कर दिया है।


ग्राम प्रधान ने तीन दिन पूर्व गांव में आवंटित आंबेडकर पार्क की भूमि को दलित जगदीश और उसके भाई केे अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग पर तहसील प्रशासन की जमीन चिन्हित करके खाली कराई गई थी। भूमि पर उपजी गेहूं की फसल को उपजिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क की गई थी। भूमि पर गेहूं की फसल का एक मूठा उठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस नेे मामला शांत कर दिया था।
विज्ञापन



तनाव की वजह पूर्व में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या थी। जिसमें एक पक्ष का युवक जेल में सजा भी काट रहा है। लेखपाल अतर सिंह का कहना है कि पार्क का कोई विवाद नहीं है। इन लोगों में आपस में ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल की रिपोर्ट के बाद एसडीएम विजय कुमार ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए ग्राम में पीएसी तैनात करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed