फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   उन्नाव और कठुआ की घटनाओं के वरोध में नकाला कैंडल मार्च

उन्नाव और कठुआ की घटनाओं के वरोध में नकाला कैंडल मार्च

Sat, 14 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव और कठुआ की घटनाओं के  वरोध में  नकाला कैंडल मार्च
उन्नाव और कठुआ की घटनाओं के वरोध में नकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। उन्नाव और कठुआ में दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं के विरोध में कांग्रेसियों और नौजवान-ए-मिल्लत द्वारा कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान घटनाओं को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि उन्नाव और कठुआ की दुष्कर्म की घटनाएं अमानवीय हैं। ऐसे घटनाओं के दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। घटनाओं के विरोध में पार्टी कार्यालय से गांधी मूर्ति तक कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ऐसी घटनाएं रोकने में असफल रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी गुप्ता, रजबीर राणा, राजीव चौहान, कबीर प्रताप सिंह, अमरीश वशिष्ठ, विनय तोमर, रवि, सचिन, अंशुल मिश्र, विनय तोमर रवि सचिन आदि मौजूद रहे। वहीं गंजडुंडवारा में कठुआ में बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के विरोध में नौजवान-ए-मिल्लत मंसूर द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। लोग घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जावेद पॉपुलर, आफाक अहमद, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शकील, रईस अहमद, मोहम्मद शमशाद, अंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed