फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे जेवरात

बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे जेवरात

Fri, 13 Apr 2018 11:26 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे जेवरात
chori
एटा। सकरौली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात बदमाश घुस गए। बदमाश जेबरात निकालकर भागने की वाले थे कि महिला की आंख खुल गई। उसने एक बदमाश को पहचान लिया तो उसने महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई। बदमाश जाते समय मकान की बाहर से कुंडी भी बंद कर गए।
विज्ञापन

थाना सकलौली के गांव नगला सियायाम निवासी सूरज पुत्र बलवीर के मकान में चार बदमाश बुधवार की रात लगभग दो बजे घुस गए। बदमाशों ने मकान में घुसते ही बक्सों को खंगालना शुरू कर दिया। बदमाशों के हाथ महिलाओं के जेवरात लग गए, जिन्हें लेकर बदमाश भागने की फिराक में थे। तभी सूरज की मां की आंख खुल गई। उसने एक बदमाश को पहचान लिया और नाम लेकर पुकारा तो बदमाशों ने पास में बड़ी भारी वस्तु से प्रहार कर महिला को घायल कर दिया। चीख पुकार मची तब तक बदमाशों मकान की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को रात में ही दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती करा दिया। घटना की रिपोर्ट घायल महिला के पुत्र सूरज ने जितेंद्र पुत्र रामवीर निवासी काजीपुर थाना सकरौली को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों को पकडने के लिए दविंशें दे रही है। मगर अभी तक एक भी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed