फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डीएम ने कटने से बचाई अफसरों की बिजली

डीएम ने कटने से बचाई अफसरों की बिजली

Mon, 12 Mar 2018 08:15 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने कटने से बचाई अफसरों की बिजली
बिजली - फोटो : डेमो
मथुरा। एक लाख से अधिक के बिजली बकाया होने पर कनेक्शन काटने के आदेश के बाद मुफ्त की बिजली जला रहे अफसरों में खलबली मची हुई है। वहीं, सरकारी विभागों पर 38 करोड़ के बकाए पर बिजली काटने पहुंचे बिजली अफसरों को डीएम ने रोक दिया। 31 मार्च तक की मोहलत देते हुए शासन से धन आवंटन को डीएम की ओर से पहल की जा रही है।
विज्ञापन
जनपद के कृषि, ग्राम्य विकास, बीडीओ, सीडीओ, पंचायतरी राज, पशुधन, पशु चिकित्सालय, लोक निर्माण पशुपालन, सहकारिता, सहकारिता समितियां, खेल, कारागार, पुलिस, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, होम्योपेथिक, एलोपैथिक चिकित्सा, परिवार कल्याण, सार्वजनिक स्वास्थ्य, नगर निगम, नगर पंचायतों, कुंभ मेला, माघ मेला, निर्वाचन, परिवहन, जिला प्रशासन, राजस्व परिषद, सेतु निगम, कोषागार, लेखागार, अल्प बचत, बीमा, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, रजिस्ट्री कार्यालय, उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, मंडी समिति आदि पर 38 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है।
विज्ञापन
इन कार्यालयों में एक लाख से अधिक के बकाए पर बिजली काटने अफसरों की टीम पहुंची तो खलबली मच गई। सभी कनेक्शन कटने पर शीघ्र पैसा दिलाने को डीएम से हस्तक्षेप की मांग की। इस पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने 31 मार्च तक कनेक्शन न काटने को कहा है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों व सचिवों को धन आवंटन को पत्र लिखे जा रहे हैं। एसई शहर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च के बाद पैसा न मिलने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed