फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Mon, 05 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन। - फोटो : ब्यूरो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सरकार के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं जल संरक्षण अभियान के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही हैं लेकिन नगर में जलनिगम अधिकारियों की लापरवाही से हजारों लीटर पानी सुबह-शाम बर्बाद होकर नालियों में बह रहा है। पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए विभाग कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। पेयजल आपूर्ति को बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह टूटी हुई है, जिससे पानी की सप्लाई शुरू होते ही सड़क और गलियों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन


नगर पालिका के जलकल विभाग और जल निगम विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइनें जगह-जगह टूट चुकी हैं। जिससे पेयजलापूर्ति की सप्लाई शुरू होते ही पाइप लाइन से भारी मात्रा में पानी सड़कों और नालियों में बहने लगता है। मोहल्ला शंभूनगर में निर्मित पेयजल टंकी से पेयजल आपूर्ति छोड़ते ही जगह-जगह सड़कों और गलियों में टूटी पड़ी पाइप लाइन से पानी की धार बहने लगती है। जगह-जगह टूटी पाइप लाइनों के चलते घरों में पानी का प्रेशर कम पहुंच पाता है।
विज्ञापन


जल निगम के द्वारा नई लाइनें डाली जा रही हैं। कुछ क्षेत्रों मेें पुरानी पाइप लाइन पड़ी हैं, जिससे लीकेज समस्या बढ़ गई है। जानकारी होते ही लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। फिर भी कुछ क्षेत्र में छूटी हैं, उन्हें दिखवा कर तत्काल सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह टूटी पाइप लाइनों के चलते पानी की आपूर्ति में मिट्टी भारी संख्या में आ रही है, जिससे लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। कई पाइप लाइनें नालों के सहारे टूट गई हैं, जिससे पानी की आपूर्ति के बाद मोटर से पानी खींचते समय गंदे पानी आपूर्ति होती है। जिससे कभी भी कोई भयंकर बीमारी फैल सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं किया गया है।
फोटो संख्या तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed