फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जांच के दौरान स्कूल में मिले गैस रीफिलिंग के उपकरण

जांच के दौरान स्कूल में मिले गैस रीफिलिंग के उपकरण

Mon, 05 Mar 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान स्कूल में मिले गैस रीफिलिंग के उपकरण
रिफिलिंग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय की जांच को नियुक्त किए जीआईसी प्रधानाचार्य कमल सिंह ने अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट अनुसार विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिलीं। इस कारण जांच अधिकारी ने प्रबंधक को हटाने की संस्तुति कर डीआईओएस को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कमल सिंह को निरीक्षण के दौरान प्रबंधक के पिता विजेंद्र सिंह चंदेल एवं प्रबंधक के रिश्ते में भाई, बहन विद्यालय में उपस्थित मिले। शुल्क का विवरण मांगा तो कोई भी अभिलेख विद्यालय में नहीं मिला।
विज्ञापन


विद्यालय में अनाधिकृत रूप से गैस सिलेंडर रीफिलिंग की मशीन एवं अन्य उपकरण मिले। इसकी फोटोग्राफी भी जांच अधिकारी ने कराई। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में लिखा है कि विजेंद्र सिंह फीस ले जाते हैं। इससे अनुदानित शिक्षकों को भुगतान नहीं हो पाया है। प्रबंधक तो बाहर रहते हैं, जबकि पिता कुर्सी संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने विद्यालय में कई अनियमितताएं मिलने पर प्रबंधक को हटाने के लिए कहा है। यह जांच पांच फरवरी को हुई। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। जल्द ही उस पर विचार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण आख्या डीआईओएस को सौंप दी है। विद्यालय में सिलेंडर रीफिलिंग के उपकरण मिले हैं। वहीं कई अन्य अव्यवस्थाएं भी मिली हैं। प्रबंधक को हटाने की रिपोर्ट बनाकर दी है। शेष निर्णय सक्षम अधिकारियों का है।
कमल सिंह, जांच अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed