फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कोरम पूरा नहीं होने पर बोर्ड बैठक नरस्त

कोरम पूरा नहीं होने पर बोर्ड बैठक नरस्त

Tue, 27 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोरम पूरा नहीं होने पर बोर्ड बैठक  नरस्त
एटा में मतदान के लिए लाइन में लगी महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala
एटा। बीते शनिवार को पालिका में आयोजित की गई बोर्ड बैठक को निरस्त कर दिया है। कोरम पूरा नहीं होने के चलते अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड बैठक को निरस्त मानते हुए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन



दरअसल, पालिका में आयोजित की गई बोर्ड बैठक में शनिवार को पालिकाध्यक्ष और नौ सभासद मौजूद हुए थे। जबकि 16 सभासदों ने विरोध करते हुए बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को गलत बताया था। इसे लेकर प्रभारी ईओ और एएसडीएम रामदत्त राम ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि बोर्ड बैठक के एजेंडा में रखे गए 104 प्रस्ताव वित्तीय प्रस्ताव थे।
विज्ञापन



जिसके लिए नगर पालिका अधिनियम के मुताबिक आधे सदस्यों का मौजूद रहना आवश्यक है। इसके चलते ईओ ने सभी प्रस्तावों को रद्द कर दिया। साथ ही बोर्ड बैठक को रद्द करने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट सौंपी है। ईओ ने बताया कि पालिका अधिनियम के मुताबिक बोर्ड बैठक में वित्तीय मामलों पर चर्चा होनी थी। मगर सदस्य पूरे नहीं होने से कोरम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए बैठक को निरस्त कर दिया गया है। वर्ष 2008 में भी पालिका में इसी तरह से बैठक को निरस्त किया गया था। जल्द ही दूसरी बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed