{"_id":"5a3a72734f1c1bee688c2e6a","slug":"131513779827-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रहित फाटकों पर गेट मित्र तैनात करेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव रहित फाटकों पर गेट मित्र तैनात करेगा रेलवे
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रेलवे क्रासिंग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अब रेलवे नया प्रयोग कर रहा है। मानव रहित रेल फाटकों पर रेलवे गेट मित्र तैनात करेगा। गेट मित्र ट्रेन आने के समय लोगों को रोकने और लाइन पार न करने को आगाह करेंगे।
सन 2013 से रेलवे ने हजारों रेलवे क्रासिंग के फाटकों से कर्मचारियों को हटा दिया है। अब इससे आए दिन ट्रेन से वाहनों के टकराने और खासकर स्कूली वाहन टकराने की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। कोहरे में इस तरह की घटनाएं होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसे रोकने के लिए अब रेलवे रेल क्रॉसिंग पर गेट मित्र तैनात करेगा।
इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने इस पर प्रयोग शुरू कर दिया है। रेलवे क्रासिंग पर दिन और रात के हिसाब से दोनों ओर एक एक गेट मित्र तैनात किए जाने हैं। पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम इज्जतनगर के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि गेट मित्रों को तैनात किया जाएगा। वे ट्रेन आने के दौरान राहगीरों को आगाह करेंगे और सुरक्षित लाइन पार करने को लेकर जागरूक करेंगे।