फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रजवासी गोरक्षक दल के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

ब्रजवासी गोरक्षक दल के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Sat, 16 Dec 2017 07:50 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
ब्रजवासी गोरक्षक दल के अध्यक्ष पर जानलेवा  हमला
डेमो - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। ब्रजवासी गोरक्षक दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा पर शुक्रवार रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। एक गोली उनके पैर में लगने से वह घायल हो गए। मामला गोरक्षकों में आपसी रंजिश का बताया गया है। मामले में छह नामजदों सहित दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बताए अनुसार ब्रजवासी गोरक्षक दल के अध्यक्ष मोनू शर्मा साथियों के साथ रात गो तस्करों की तलाश में घूम रहे थे, तभी विकास पंडित ने फोन कर उन्हें सुदामाकुटी के पास बुलाया। वह पानीगांव पुल के पास पहुंचे तभी विकास पंडित और उनके साथियों ने फायरिंग कर दी। 8-10 राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली मोनू के पैर में लग गई। उन्हें घायल अवस्था में नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोनू के पिता देवकीनंदन शर्मा ने चैतन्य विहार निवासी विकास पंडित, बलराम सिंह, सोनू ठाकुर, राघव, जगन यादव, विकास के भाई के अलावा दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बलराम के भाई और विकास के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है। बदमाशों ने कोई फायरिंग नहीं की। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अभी फरार हैं उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं झगडे़
गो तस्करों से लोहा लेेने के लिए गठित गो रक्षकदल के लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। चार माह पूर्व विकास पंडित ने जानलेवा हमला करने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ नहीं निकला। एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया। दो दिन पूर्व पानीगांव में भी दोनों पक्षों की बैठक में सुलह की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed