{"_id":"5a2fe1d44f1c1b59678c1ae8","slug":"131513087444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में काटे गए बिजली कनेक्शनों को रात में करेंगे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में काटे गए बिजली कनेक्शनों को रात में करेंगे चेक
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अगर किसी उपभोक्ता पर बिजली का दस हजार से अधिक का बिल बकाया हुआ तो लाइन काट दी जाएगी। बिना बिल जमा कराए यदि कनेक्शन जोड़ लिया तो उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। काटे गए कनेक्शनों को चेक करने के लिए रात में बिजली अफसर लोगों के घरों पर दस्तक देंगे।
बिजली बिल वसूली के लिए अब बिजली अफसर 10 हजार से अधिक का बिल बकाया नहीं होने देंगे। 10 हजार से ज्यादा बकाया होने पर बिजली वालों की टीम को हर सप्ताह कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर उपभोक्ताओं की सूची दी जा रही है। इसमें एक सप्ताह में 1000 से अधिक लोगों के कनेक्शन काट कर मीटर उखाड़ लिए गए।
अब उन कनेक्शन को चेक करने के लिए बिजली अफसर और इंजीनियरों की टीम रात में घर-घर जा रही है। एक्सईएन प्रथम अरविंद पांडेय ने बताया कि दो दिन में मथुरा शहर, कृष्णानगर व वृंदावन में 50 से अधिक लोग कटे कनेक्शन पर बिजली चलाते मिले। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।