{"_id":"5a2ac8064f1c1b0d698c0cfb","slug":"131512753158-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरनुमा बनाया जाएगा तीर्थनगरी का रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरनुमा बनाया जाएगा तीर्थनगरी का रेलवे स्टेशन
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tirthnagri Soron
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज(सोरों)। तीर्थनगरी का रेलवे स्टेशन तीन माह बाद वाराणसी, हरिद्वार के स्टेशनों की तरह भव्य रूप में नजर आएगा। इसके लिए बीएस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का काम शुरू कर दिया है। 1.19 करोड़ की लागत से होने वाले स्टेशन का निर्माण कार्य 3 माह में फरवरी 2018 तक पूरा हो जाएगा।
पिछले वर्ष पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम एके मिश्र ने सोरों रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यहां की संस्थाओं की मांग पर तीर्थनगरी के रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की योजना को मंजूरी प्रदान की थी। कंस्ट्रक्शन कंपनी के सिविल इंजीनियर परवेज ने बताया कि रेलवे स्टेशन का फ्रंट 62 मीटर लंबा होगा।
वर्तमान स्टेशन के प्रवेश द्वार से 50 मीटर आगे बढ़ाकर नया प्रवेश द्वार बनेगा। निर्माण में ग्रेनाइट का प्रयोग किया जाएगा। मंदिरनुमा तीन गुंबदों का निर्माण होगा जिनके नीचे भगवान वराह, गंगा माता, संत तुलसी की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन
फ्रंट साइड में भव्य फव्वारा व स्टेशन के सामने पार्क विकसित किया जाएगा। स्टील ग्रिल व स्टील पाइप बाउंड्रीवाल पर लगाए जाएंगे। तीर्थनगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से प्रतिदिन तीर्थयात्रियों का आवागमन ट्रेनों द्वारा होता है। प्रमुख तीर्थनगरी सोरों के रेलवे स्टेशन के विकास की धर्मप्रेमी संस्थाओं की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर सोरों में खुशी की लहर है।