{"_id":"5a2582064f1c1bd1408bae5f","slug":"131512407558-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय औषधि भंडार की एक दवा का सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय औषधि भंडार की एक दवा का सैंपल फेल
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
medicine(file photo)
एटा। सीएमओ कार्यालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार की एक दवा का सैंपल फेल हो गया है। औषधि निरीक्षक ने सीएमओ और निर्माता कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं सीएमओ ने पीएचसी और सीएचसी संचालकों को दवा का वितरण न करने के निर्देश दिए हैं।
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने 22 अगस्त को केंद्रीय औषधि भंडार से खुजली की दवा गामाबेनजीनहेसा क्लोराइड का नमूना लिया था। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जहां से मिली रिपोर्ट में सैंपल को फेल पाया गया। इस पर औषधि निरीक्षक ने सीएमओ डा. अजय अग्रवाल और निर्माता कंपनी यूनीकेयर इंडिया लिमिटेड को नोटिस भेजा है।
नोटिस मिलने के बाद सीएमओ ने सक्रियता दिखाते हुए उक्त बैच नंबर की सीएचसी और पीचएसी पर चल रही दवा का वितरण बंद करने के लिए कहा है। साथ ही दवा को वापस केंद्रीय औषधि भंडार से कंपनी को वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने केंद्रीय औषधि भंडार से पैरासीटामोल, बेबी सीरप, एसीक्लोरिव और एंटीबायोटिक दवा के नमूने लिए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।