फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   क्लस्टर योजना का अफसरों ने किया सत्यापन

क्लस्टर योजना का अफसरों ने किया सत्यापन

Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्लस्टर योजना का अफसरों ने किया सत्यापन
फिरोजाबाद।एमएसएमई योजना के तहत स्वीकृत कलस्टर के सत्यापन के लिए सोमवार को केवीआईसी मेरठ के अफसरों ने दोबारा दस्तक दी। उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त के साथ मैनपुरी और घिरोर स्थित कार्यालय के साथ तीन गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


घिरोर की संस्था मनीष सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा ग्लास टॉयल का कलस्टर स्थापित कर रही है। संस्था द्वारा कलस्टर का प्रस्ताव केवीआईसी मेरठ में प्रस्तुत किया है। कलस्टर के सत्यापन के लिए आयोग के उपनिदेशक ने कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


कमेटी में शामिल खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) मेरठ के एक्जीक्यूटिव आफीसर सीपी सिंह सोमवार को कलस्टर योजना के सत्यापन के लिए फिरोजाबाद पहुंचे। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार, जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अरुण त्रिपाठी के साथ एमएसएमई योजना के तहत स्वीकृत कलस्टर का सत्यापन करने के लिए पहले गांव दौंकेली, अंगदपुर, गोविंदपुर में दस्तक दी। इन गांवों में अधिकांश हस्तशिल्पी कार्य करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने गांव में करीब 350 हस्तशिल्पियों का मौके पर सत्यापन किया। संस्था द्वारा सभी हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण देने के साथ ग्लास टॉयल बनाने के लिए कच्चा माल, औजार उपलब्ध कराए जाएंगे। हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार माल बाजार में बेचा जाएगा। अफसरों ने मैनपुरी और घिरोर स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। देर शाम टीम कलस्टर योजना का सत्यापन कर वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed