{"_id":"59f9d3884f1c1bdb538ba46e","slug":"131509544840-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानगर पुलिस ने 12 लोगों को उठाया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णानगर पुलिस ने 12 लोगों को उठाया, पूछताछ जारी
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाग काजियान में मंगलवार को दिनदहाड़े आढ़ती के घर में घुसकर 12 लाख की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस अभी अंधेरे में तीर चला रही है। मामले में फिलहाल कृष्णानगर पुलिस ने शक के आधार पर 12 लोगों को उठाया है। ये लोग आढ़ती के घर के निर्माण और फिनिशिंग के कार्य में जुटे थे। पुलिस इन लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।
31 अक्तूबर की सुबह मो. इमरान उर्फ गुड्डू आढ़ती के घर में घुसकर लुटेरों ने पांच साल के बेटे अल्फेज को गन प्वाइंट पर लेकर 11.50 लाख के जेवरात और 50 हजार की नकदी लूट ली थी। 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई थीं। इनमें स्वाट टीम, कोतवाली और कृष्णानगर पुलिस को लगाया है।
कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह का कहना है जल्द ही इस लूट का खुलासा कर लिया जाएगा। उधर, 12 लाख की लूट के बाद बाग काजियान मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। आढ़ती की पत्नी मुमताज सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। मंगलवार की रात पुलिस का कोई सिपाही तक नहीं गया। लोग क्षेत्र में पुलिस गश्त और पिकेट की मांग कर रहे हैं।