फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसानों को फोडर रजबहा की सफाई का इंतजार

किसानों को फोडर रजबहा की सफाई का इंतजार

Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
किसानों को फोडर रजबहा की सफाई का इंतजार
सौंख (मथुरा)। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। पिछले कई सालों से रजबहा और माइनरों की सफाई न होने से सिंचाई को लेकर किसान परेशान हैं। कई वर्षों से गोवर्धन रजबहा और बछगांव माइनर की सफाई नहीं कराई गई है। जबकि किसानों की रबी की फसल बुवाई का समय आ गया है। रजबहा और माइनरों की दशा देख किसान परेशान हैं। इससे बछगांव, देविया, तसिया, नगला आशा, सौंख पैंठा, शेरा, नगला सबला आदि गांव की खेती प्रभावित हो रही है। बछगांव के किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह में रजबहा और माइनरों की सफाई नहीं हुई तो सिंचाई कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान बलजीत सिंह, डॉ. राजवीर सिंह, लक्ष्मन सिंह, बच्चू सिंह, मेंबर सिंह, महोला भगत, गुड्डू प्रधान आदि ने सफाई की मांग की है। इधर, फोडर रजबहा की भी नहीं सफाई नहीं हुई है। इससे लाहा, गेहूं, जों की बुवाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि इसकी सफाई के लिए शासन से धनराशि भी स्वीकृति है लेकिन ठेकेदार की अधिकारियों से साठगांठ से खोदाई, सफाई का कार्य चालू नहीं किया है। राजकुमार चौधरी, ब्रजलाल वर्मा, गोकुल, अर्जुन, रोहतास, मेघ सिंह, राजवीर, हरी सिंह, शिवराम, तेजसिंह, कप्तान सिंह, चंद्रभान आदि ने सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed