फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अभियान के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत

अभियान के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत

Thu, 28 Sep 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
अभियान के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मैनपुरी। अतिक्रमण  हटाओ अभियान भी शहर की सूरत नहीं बदल सके। जगह-जगह हुए अतिक्रमण को जब्त करने और दुकानदारों के चालान भी केवल खानापूरी बनकर रह गए। अभियानों के बाद शहर की हालत जस की तस हो गई। नगर के मुख्य बाजार तो दूर बाहरी इलाकों में भी वाहनों से निकलना मुश्किल है।


नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए गए हैं। हर बार अभियान अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने तक सीमित रहा है। चालान और अतिक्रमण जब्तीकरण भी कोई खास असर नहीं छोड़ सका है। स्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन



मैनपुरी। चालू वर्ष में प्रशासन द्वारा आठ बार अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले 129 दुकानदारों के चालान किए गए। अधिकांश दुकानदारों ने जुर्माना भरकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैनपुरी। अभियान के दौरान नगर पालिका प्रशासन ने 72 स्थानों से अतिक्रमण जब्त किया। पुलिस के सहयोग से जब्त किए गए अतिक्रमण को कोतवाली और नगर पालिका में जमा कराया गया। अधिकांश अतिक्रमण आज भी जमा है।



मैनपुरी। व्यपारी नेता वोट सिंह यादव का कहना है कि अतिक्रमण से शहर मुक्त रहे इसके लिए जागरूकता की जरूरत है। दुकानदारों की भी जिम्मेदारी है कि वह अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण से आम आदमी को ही परेशानी होती है। अतिक्रमण से दुकानदारों को ही परेशानी होती है।




मैनुपरी। सीओ सिटी राकेशचंद्र पांडेय का कहना है नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अभियान के बाद दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमणकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।




साफ सुथरा शहर बनाना लक्ष्य
मैनपुरी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका धर्मराज सिंह का कहना है शहर को साफ सुथरा बनाना ही नगर पालिका का लक्ष्य है। जन सुविधा तथा साफ सफाई के लिए ही नगर पालिका अभियान चलाती है। मगर साफ सफाई की जिम्मेदारी सभी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed