फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला सूखाग्रस्त घोषित कराने को सड़क पर उतरी आप

जिला सूखाग्रस्त घोषित कराने को सड़क पर उतरी आप

Sat, 16 Sep 2017 07:58 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
जिला सूखाग्रस्त घोषित कराने को सड़क पर उतरी आप
नारेबाजी करते आप से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों की चिंताजनक आर्थिक स्थिति को देखते हुए डीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि मथुरा का किसान निरंतर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हो रहा है। दो साल पहले ओलावृष्टि ने किसान की कमर तोड़ दी थी। अब सूखा से किसान फिर आर्थिक संकट झेल रहा है। सरकार को किसानों की बदहाली देखते हुए जनपद को सूखा ग्रस्तघोषित करना चाहिए। इसके अलावा राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में सिंचाई के लिए समय पर पानी की व्यवस्था, उचित समर्थन मूल्य, आपदाग्रस्त किसानों को उचित मुआवजा सहित विभिन्न मांग की गई हैं। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयोजक अजय गौतम, डॉ. भगत सिंह सहित रविप्रकाश भारद्वाज, सुरेश सैनी, अखिलेश पालीवाल, रवि सरीन, मुरारी लाल अग्रवाल, रूपा लवानियां, राजेश शर्मा, विजय कुमार सैन, डालचंद्र, मौ. इरफान, ब्रजेश कुमार, विजय कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed