फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नए चिकित्सालय में मिलेंगी अच्छी चिकित्सकीय सुविधा: राजवीर

नए चिकित्सालय में मिलेंगी अच्छी चिकित्सकीय सुविधा: राजवीर

Sat, 19 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नए चिकित्सालय में मिलेंगी अच्छी चिकित्सकीय सुविधा: राजवीर
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि जिले के नवीन जिला चिकित्सालय के शुभारंभ से जिले के लेागों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। जिले में चिकित्सकों की कमी को भी शीघ्र दूर कराया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार रखने की अपेक्षा की। यह बात सांसद राजवीर सिंह ने 25 करोड़ 64 लाख की लागत से निर्मित सौ शैय्या के जिला संयुक्त चिकित्सालय का शुभारंभ के पर कही।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने हवन पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के बाद उन्होंने चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर फीता काटकर शिला पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में डीएम आरपी सिंह ने कहा कि मरीजों को नया चिकित्सालय भवन बनने से बेहतर सुविधा मिलेगी। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं अमांपुर के विधायक देवेंद्र प्रताप ने भी चिकित्सालय के शुभारंभ पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि अब लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीएमओ डा. रंगजी दुबे ने कहा अभी चिकित्सालय भवन में केवल ओपीडी का संचालन होगा। इमरजेंसी की सुविधाएं पुराने भवन में संचालित होंगी। कुछ समय बाद नए भवन में इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने भी जनपद के विकास कार्यों के संबंध में बताया। शुभारंभ कार्यक्रम से पूर्व सांसद, विधायक और अतिथियों को फूल मालाओं एवं बुके देकर सीएमओ एवं डिप्टी सीएमओ ने स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, रमेश साहू, नवल कुल्श्रेष्ठ, धीरज शर्मा, मनीषा गुप्ता, राजवीर भल्ला, सचिन गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, केके सक्सेना, डा. नंद नंदन, केपी सिंह सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed