फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   स्वच्छता अभियान में करें सहभागिता: संदीप

स्वच्छता अभियान में करें सहभागिता: संदीप

Thu, 17 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में करें सहभागिता: संदीप
कार्यक्रम को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह।
सोरों। होमगार्ड्स संगठन द्वारा लखनऊ से नौ अगस्त को शुरू की गई नमामि गंगे जागृति यात्रा गुरुवार को सोरों पहुंची। कस्बे में जागृति यात्रा ने भ्रमण कर लोगों से गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान लोगों की सहभागिता से ही सफल होगा। प्रदेश सरकार जन सहयोग से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्यक्रम चला रही हैं। गंगा समग्र के प्रदेश संयोजक डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद तक गंगा के बारे में सोचा नहीं गया। अब इसके स्वरूप को बचाने के लिए काम किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


इसमें सहयोग की आवश्यकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश चौधरी ने सूकर क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक हेमेंद्र शास्त्री ने हरिपदी गंगा, भागीरथी गंगा, वृद्ध गंगा की उत्पत्ति के बारे में विस्तार से समझाया। झांसी रेंज के डीआईजी होमगार्ड अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तीनों लोकों को तृप्त करने वाली गंगा का धरती पर प्रदूषित होना हमारे लिए अभिशाप है। आरके चौरसिया डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड अलीगढ़ ने मां गंगे की रक्षा को भारत की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। जिला कमांडेंट अनिल कुमार ने आगंतुक अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, विधायक देवेंद्र प्रताप, भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने भी संबोधन किया। नमामि गंगे जिला संयोजक संपूर्णानंद भारद्वाज, संतोष मिश्र गंगा आरती मंडल संयोजक, संजय दुबे भाजपा नगर अध्यक्ष, राजवीर सिंह भल्ला, आदित्य काकौरिया, संजय बडगैंयां, मनोज भारद्वाज, रामगोविंद महेरे, यषोधर रावत, दिलीप शास्त्री, नरेश बरबारिया मौजूद रहे।


राज्यमंत्री को सलामी
सोरों (ब्यूरो)। इंस्पेक्टर पंकज रावत के नेतृत्व में इंसास रायफल के साथ सशस्त्र हवलदारों की टुकड़ी ने शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को सलामी दी। मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।



समस्याओं के निस्तारण के लिए सौंपा ज्ञापन
सोरों(ब्यूरो)। विभिन्न संगठनों ने राज्यमंत्री संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। भाजपा नेता श्रीकांत तिवारी ने जूनियर हाईस्कूल की हिंदी की पुस्तकों में तुलसी जन्मस्थली सोरों न बताने पर एतराज किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अंशकालिक शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मानदेय 5000 रुपये होने पर निराशा जताई। संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed