फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवि: शिक्षक पढ़ाने से पहले पोर्टल पर डालेंगे लेक्चर

विवि: शिक्षक पढ़ाने से पहले पोर्टल पर डालेंगे लेक्चर

Sun, 13 Aug 2017 07:55 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
विवि:  शिक्षक पढ़ाने से पहले पोर्टल पर डालेंगे लेक्चर
...सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन

(खास खबर)
विवि: शिक्षक पढ़ाने से पहले पोर्टल पर डालेंगे लेक्चर
कुलपति सम्मेलन में तय हुआ था, विश्वविद्यालय इसको लागू करने की तैयारी कर रहा है
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2017-18 में कुछ नई व्यवस्थाएं की जाएंगी। कुछ विभागों के शिक्षक पढ़ाने से पहले लेक्चर पर पोर्टल पर डालेंगे। छात्र-छात्राएं पोर्टल पर लेक्चर पढ़कर जाएंगे तो कक्षा में शिक्षक से संबंधित विषय पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
जुलाई में लखनऊ में हुए कुलपति सम्मेलन में विश्वविद्यालयाें में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकाें के लेक्चर पोर्टल पर डालने पर चर्चा की गई थी। इस व्यवस्था को लागू करने की भी अपेक्षा की गई थी। कुलपति सम्मेलन का हिस्सा रहे उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आने पर सम्मेलन के बिंदु पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय से इस पर पहल करने को भी कहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि पढ़ाने से पूर्व शिक्षक अपने लेक्चर पोर्टल पर डालें इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। संविदा शिक्षकों का नवीनीकरण होना है। इनके साक्षात्कार की व्यवस्था की गई है। साक्षात्कार में शिक्षक से अपेक्षा की गई है कि लैपटॉप के सामने बैठकर आनलाइन लेक्चर दें। जिन शिक्षकाें का नवीनीकरण होने के बाद उनसे पोर्टल पर लेक्चर डालने की अपेक्षा की जाएगी। इसका विद्यार्थियाें को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed