फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डकैती के बाद शिक्षक की हत्या

डकैती के बाद शिक्षक की हत्या

Sat, 22 Jul 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद शिक्षक की हत्या
श‌िक्षक की हत्या पर रोते पर‌िवारीजन - फोटो : aamr ujala
पटियाली (कासगंज)।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक के घर पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि को धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। प्रतिरोध करने पर शिक्षक के सिर पर सब्बल से प्रहार कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को लेकर ग्रामीणों और शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित शिक्षकों ने हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे और वारदात के खुलासे की मांग की।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
वारदात के शिकार सहायक अध्यापक सुनील कुमार (35) पुत्र रतन सिंह निवासी गांव नगला डामर हुए। बताया कि रात्रि के करीब एक बजे बदमाश घर में दीवार लांघ कर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने सबसे पहले बच्चों के साथ सो रही शिक्षक की पत्नी रेनू के पास से आठ माह के बच्चे मयंक को सोते से अपने कब्जे में ले लिया। उसके गले पर चाकू लगाकर हत्या की धमकी देते हुए पत्नी व बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर शिक्षक सुनील की आंख खुली और बदमाशों का विरोध किया। इस पर बदमाशों ने शिक्षक के सिर पर सब्बल से प्रहार किया। इसके बाद सब्बल से ही शिक्षक का गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में करीब दो घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम दिया। हत्या और लूटपाट करने के बाद बाद बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद रेनू ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिक्षक की हत्या एवं 80 हजार की नकदी एवं लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवर में हार, अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, झुमकी, कुंडल, चूड़ी आदि लूटने की रिपोर्ट दर्ज की। लूटे के गए जेवर का मूल्य करीब 6 से 7 लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने शिक्षक की हत्या व लूट की घटना को लेकर गंजडूडवारा-पटियाली क्षेत्र के हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। गंजडुडवारा ब्लाक के सभी सरकारी विद्यालय बंद रहे। शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिवारीजनों को 20 लाख का मुआवजा देने, पत्नी को नौकरी देने एवं वारदात के खुलासे की मांग उठाई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। वारदात को लेकर शिक्षकों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed