{"_id":"5967ade44f1c1b325b8b4804","slug":"131499966948-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली बीज की शिकायत करने पर किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली बीज की शिकायत करने पर किसान को पीटा
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
pumpkin seeds
एटा/अलीगंज।
नकली बीज देने की शिकायत करने पर बीज विक्रेता ने किसान लेखराज को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने बीज विक्रेता सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थाना निधौलीकलां के गांव रफतनगर सैंथरा निवासी लेखराज के अनुसार कस्बा निधौलीकलां स्थित एक बीज भंडार से उन्होेंने बाजरा का बीज लिया था, जो नकली निकला। बुधवार शाम वह इसकी शिकायत करने दुकानदार के पास पहुंचा तो वह भड़क गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान को पीट दिया। घायलावस्था में किसान पुलिस के पास पहुंचा और घटना के बारे में बताया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
--
घर में घुसकर पिटाई की
दूसरी तरफ थाना अलीगंज के कांशीराम कालोनी निवासी देशराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 जुलाई को कालोनी के ही आरोपी आदिल सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर उसकी और परिजनों की पिटाई कर घायल कर दिया। थाना जशरथपुर के गांव नगला अचल निवासी चंद्रप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दस जुलाई को गांव के ही सरफरोज सहित चार लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई की, इससे वह घायल हो गया।