फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी कागज लगाकर खरीदी कार, पालिका में जमकर दौड़ाई

फर्जी कागज लगाकर खरीदी कार, पालिका में जमकर दौड़ाई

Sat, 08 Jul 2017 10:53 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कागज लगाकर खरीदी कार, पालिका में जमकर दौड़ाई
विधायक की गाड़ी
एटा। नगर पालिका परिषद के लेखाकार ने फर्जी आईडी लगाकर कार क्रय की और बिना अनुमति व टैक्सी परमिट के बिना पालिका में किराए लगाकर चालक का अलग से मानदेय ले लिया। युवक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और डीएम से की है।
विज्ञापन


सर्वेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के लेखाकार जितेंद्र गुप्ता ने पालिका अधिकारियों की अनुमति के बिना बोलेरो खरीदी। गाड़ी को बिना किसी अनुमति और बिना टैक्सी परमिट पालिका में लगाकर धन की उगाही की। आरोप कि लेखाकार ने गाड़ी के पंजीकरण में अपना फर्जी वोटर कार्ड बनवाया, जिसमें उन्होंने खुद को घिलौआ का मूल निवासी दिखाया।
विज्ञापन


हालांकि वह मूलत: सैफई के पास गांव गीजा के निवासी हैं। इसके बाद मामले की शिकायत हुई तो लेखाकार ने गाड़ी का पंजीकरण स्थानांतरित कराकर पत्नी प्रीती गुप्ता के नाम करा दिया और उनको जलकल कंपाउंड का निवासी बताया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी पालिका अधिकारियों को गुमराह कर फर्जी आइडी लगाकर पद का दुरुपयोग कर पालिका से किराये के रूप में मनमाने तरीके से धन लेकर पालिका को क्षति पहुंचा रहा है। शिकायत में आरोप है कि लेखाकार जितेंद्र गुप्ता ने बैंक से ऋण लेकर गाड़ी क्रय की और छह महीने में ऋण चुका दिया। शिकायतकर्ता ने सीएम और डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। पालिका ईओ संतराम सरोज से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन स्विच्ड ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed