फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईवे पर पुलिया से कार टकराई, सपा नेता की मौत

हाईवे पर पुलिया से कार टकराई, सपा नेता की मौत

Sat, 01 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पुलिया से कार टकराई, सपा नेता की मौत
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह आठ बजे चालक को झपकी आने से मेरठ के सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मैनपाल उर्फ पिंटू राणा की कार एक पुलिया से टकरा गई। इसमें उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके मित्र प्रदीप कुमार गर्ग और चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल पहुंचवाया। मैनपाल सरधना से सपा प्रत्याशी भी रहे।
विज्ञापन


वन हनुमान एनक्लेव रुड़की रोड मेरठ निवासी सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मैनपाल सिंह उर्फ पिंटू राणा (42) अपने मित्र प्रदीप कुमार गर्ग (45) निवासी तेजपाल एनक्लेव और चालक दिनेश (35) निवासी सदोपती नगर प्रतापपुर, मेरठ के साथ लखनऊ से कार से मेरठ जा रहे थे। जब उनकी कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़रौली के पास चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार हाईवे की रेलिंग को तोड़ती हुई पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिंटू राणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रदीप और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में मेरठ से पिंटू राणा के परिवारीजन पहुंच गए।
विज्ञापन


शिवपाल भी पहुंचे अस्पताल, परिवार को बंधाया ढांढस
घटना की सूचना पर पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने फोन कर पूर्व विधायक जसराना रामवीर सिंह यादव को अस्पताल भेजा। साथ ही घायलों को सैफई भिजवाया। इससे पूर्व घटना स्थल पर पिंटू राणा के साथी जयचंद्र भदौरिया पहुंच गए थे। उन्होंने घटना से शिवपाल यादव को अवगत कराया। हादसे की खबर लगते ही शिवपाल यादव भी फिरोजाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो और बड़ा हादसा होता
अगर लखनऊ से आने वाला हाईवे सुबह चालू होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि पुलिया निर्माण के चलते हाइवे को बंद कर दिया था। लेकिन यह लोग अपनी गाड़ी को किसी ेतरह निकाल लाए। इससे पीछे कोई वाहन नहीं था। अगर पीछे भी वाहन आ रहे होते तो इतनी देर में कई गाड़ियां भिड़ जातीं। हादसे की वजह तेज रफ्तार भी थी। अगर कार धीमी गति पर होती तो हादसे का आशंका कम होती। तेज रफ्तार और ठंडा मौसम होने के कारण चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed