{"_id":"5953f6c14f1c1b29228b4721","slug":"131498674881-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से युवक की मौत
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मंदिर निर्माण के लिए नींव से ईंटें निकाल रहा युवक दीवार गिरने से दब गया। जब तक ग्रामीणों ने मलबे से युवक को निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।
निजामपुर गढ़ूमा में मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसमें गांव का ही बिशंभर (22) पुत्र लालता प्रसाद सहयोग कर रहा था। मंदिर के पास ही महेश चंद्र की दीवार थी। जब बिशंभर सिंह दीवार से ईंटें निकाल रहा था। तभी पड़ोसी महेश चंद्र की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। इससे बिशंभर ईंटों की चपेट में मलबे में दब गया।
इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक युवक को मलबे से निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। समाचार लिखे जाने तक शव मौके पर ही रखा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।