{"_id":"593847434f1c1b70498b45f6","slug":"131496860483-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मथुरा में भी खुलेगा आईआरसीटीसी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मथुरा में भी खुलेगा आईआरसीटीसी सेंटर
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ब्रज दर्शन को आने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी सुविधाएं देगी। बस से लेकर टैक्सी तक मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मथुरा में इसका सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। कुछ माह में ही आईआरसीटीसी का काउंटर खुल जाएगा।
मथुरा जंक्शन पर रोजाना ट्रेन से 40 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें 15 हजार से अधिक तीर्थ यात्री होते हैं जो ब्रज दर्शन और परिक्रमा आदि के लिए आते हैं।
पहली बार मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को लपके लपक लेते हैं और कमीशन सेटिंग वाले मंदिरों, गेस्ट हाउस व धर्मशाला मेें ठहराते हैं। इसे रोकने के लिए रेलवे अब जंक्शन पर टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा।
विज्ञापन
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को ब्रज की जानकारी देने और यात्री सुविधा मुहैया कराने को आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर संचालित करेगा।
इसमेें आईआरसीटीसी के लोग ग्रुप में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यात्री सुविधा उपलब्ध कराएंगे। रेलवे बोर्ड में यह प्रस्ताव पास हो गया है। कुछ माह बाद आईआरसीटीसी का काउंटर खोला जाएगा।