{"_id":"59383db34f1c1b20358b45b6","slug":"131496858035-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि के अभाव में रुका निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि के अभाव में रुका निर्माण कार्य
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क में गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पावर हाउस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य धनराशि न मिलने के चलते अधर में लटक गया है। जनवरी से शुरू हुए कार्य की आधी राशि मिलने के बाद अभी तक बाकी राशि प्राप्त नहीं हुई है। सड़क निर्माण का ठेका इटावा की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है।
पावर हाउस जाने वाला मार्ग कई सालों से बदहाल है। कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं तो कई जगह निर्माण कार्य के लिए बिछाई गई गिट्टी जगह जगह से उखड़ रही है। मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में यह सड़क आम रास्ता नहीं था जिसके चलते सड़क जब से खराब होना शुरू हुई तब से निर्माण कार्य भी नहीं कराया गया। जनवरी 2017 में इस 850 मीटर लंबे मार्ग को बनाने का काम लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को सौंपा गया था। निर्माण के लिए करीब 1 करोड़ 46 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। जिसमें से आधी राशि मिलने के बाद कार्य शुरू कराया गया।
स्थानीय निवासी दशरथ सिंह का कहना है कि मार्ग काफी समय बदहाल है। जनवरी से शुरू हुआ कार्य भी अब बंद हो गया है। मार्ग सही न होने से आवागमन में दिक्कत होती है। वनवारी लाल का कहना है कि शुरू से ही मार्ग बदहाल रहा है। कैलाशचंद्र का कहना है कि मार्ग ऊबड खाबड़ होने के चलते बरसात में पानी भर जाता है। वहीं सड़क से नीचे मकानों में पानी भरने लगता है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण कार्य में होगी तोड़फोड़
मैनपुरी। पावर हाउस रोड का कार्य भले ही रुका हुआ है। मगर उक्त मार्ग पर निवास कर रहे कई अतिक्रमणकारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। करीब 5.50 मीटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान कई लोगों के आशियानों पर बुलडोजर चलना तय है।