फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th pass car mechanic became hi-tech thief, stole 250 vehicles in 35 years

Agra News: बारहवीं पास कार मैकेनिक बना हाईटेक चोर, 35 साल में चुराईं 250 गाड़ियां

Sat, 17 Dec 2022 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

पुलिस को बताया कि आरोपी 200 से 250 गाड़ियां चोरी कर चुका है। आरोपियों के खिलाफ आगरा सहित झांसी, ग्वालियर, मुरैना के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
12th pass car mechanic became hi-tech thief, stole 250 vehicles in 35 years
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बारहवीं पास कार मैकेनिक कपिल गुप्ता कुछ ही सालों में हाईटेक चोर बन गया। उसने गैंग बनाकर 35 साल में 250 गाड़ियां चुरा डालीं। चार राज्यों में वारदात को अंजाम दिया। नई गाड़ियों को एक से दो लाख में पूर्वोत्तर के राज्यों में बेचता था। थाना हरीपर्वत पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को उसे गैंग के दो सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया। तीन कार सहित चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन



पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित सिविल लाइन निवासी कपिल गुप्ता उर्फ राम उर्फ चपटा, थाना अंबा (मुरैना) निवासी बाबी चौहान और ग्वालियर निवासी रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि गैंग हाईटेक तरीके से गाड़ियां चुराता है। पहले रेकी फिर वारदात करते हैं। कपिल और रिंकू ने अप्रैल में कमला नगर से स्विफ्ट कार चोरी की थी। नंबर प्लेट भगवान टॉकीज पर फेंककर मुरैना चले गए थे। पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। कपिल ने पुलिस को बताया कि वह 200 से 250 गाड़ियां चोरी कर चुका है। आरोपियों के खिलाफ आगरा सहित झांसी, ग्वालियर, मुरैना के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

 35 साल पहले दिल्ली में चुराई थी मारुति-800

पुलिस ने बताया कि कपिल गुप्ता 35 साल पहले कमला नगर में रहता था। कार मैकेनिक था। अब मुरैना में रह रहा था। उसने सबसे पहली गाड़ी दिल्ली जाकर मारुति-800 चोरी की थी। तब कार में सामान्य लॉक होता था। पेट्रोल टैंक के ताले में डुप्लीकेट चाबी फंसाकर नई चाबी तैयार करते थे। 10 साल से सेंट्रल लॉक वाली गाड़ियां आ गईं। तब उसने अपना तरीका भी बदल दिया। उसने डिजिटल-की मास्टर डिवाइस खरीद ली। वह घरों के बाहर खड़ी गाड़ी को चुन कर पहले कार का शीशा तोड़ते हैं। इसके बाद अंदर जाते हैं। सायरन बजने पर बोनट खोलकर बंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह तैयार करता है डुप्लीकेट चाबी

डिवाइस को लगाकर कार का डाटा ट्रांसफर कर डुप्लीकेट चाबी तैयार करते हैं। इसमें 5 से 10 मिनट लगता है। इसके बाद वाहन लेकर निकल लेते हैं। रिंकू आठवीं फेल है। वह 100 से 150 की स्पीड पर कार भगा लेता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में वारदात की हैं। नंबर प्लेट बदल देते हैं। चेसिस और इंजन नंबर मिटा देते हैं। गाड़ियों को बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों में एक से दो लाख में बेचते हैं। उनके निशाने पर मारुति की स्विफ्ट डिजायर, बलीनो और ब्रेजा कार रहती थीं।

ये हुई बरामदगी

तीन कार, एक फर्जी नंबर प्लेट, 8 चाबियां, 1 ड्रिल मशीन, डिजिटल-की मास्टर डिवाइस, की-टूल डिवाइस, बैटरी चार्जर, 1 डाटा केबल, 2 बैटरी सेल, 4 पेचकस, 1 पाइप रिंच, 1 फास्टटैग कार्ड, 1 ब्लेड कटर, 1 वायर कटर, 2 स्टेयरिंग इग्नीशियन स्विच, 1 लोहे की टी-चाबी, 1 टूल बॉक्स, लोहे के चुंबक, तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed