फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   127 years,Pipeline in Lehra could not be laid even in 127 years

127 साल में भी नहीं बिछ सकी लहरा में पाइप लाइन

Thu, 25 Feb 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
127 years,Pipeline in Lehra could not be laid even in 127 years
कासगंज सोरों पानी की खबर से संबंधित फोटो सोरों के वार्ड 4 में सहावर गेट पर एक साल से खराब पड़ा हैंड? - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी के लोग आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में अभी तक पानी की पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। लोग हैंडपंप के सहारे ही पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। तीर्थ नगरी में अंग्रेजी शासन में वर्ष 1894 में नगर पालिका की स्थापना की गई। यहां के लहरा इलाके के साथ अंग्रेजी शासन ने हमेशा उपेक्षा की। इलाके के बाशिंदे पेयजल को लेकर हमेशा परेशान रहे। देश के आजाद होने के बाद यहां के लोगों को लगा कि अब उनके दिन बहुर जाएंगे और पानी के लिए उनको इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा, लेकिन उनके इस सपने को आजादी के 73 साल बाद भी आज तक पंख नहीं लग पाए।
विज्ञापन

इस इलाके में पालिका के 25 में से 2 वार्ड लगते हैं। इन वार्डों में लगभग 5 हजार की आबादी निवास करती है। पालिका ने इस इलाके में 14 हैंडपप लगा रखे हैं। इनमें सं 9 हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिनको ठीक कराने के लिए पालिका गंभीरता नहीं दिखा रही। जाड़े का मौसम तो लोगों ने जैसे-तैसे काट लिया, लेकिन अब गर्मी का मौसम आने वाला है ऐसे में लोगों के सामने पेयजल को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती, जिसे सोचकर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed