फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 जोन और 127 सेक्टर में बांटा जिला

22 जोन और 127 सेक्टर में बांटा जिला

Mon, 22 Apr 2019 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
22 जोन और 127 सेक्टर में बांटा जिला
मैनपुरी। मतदान के दौरान कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जिनमें लगातार मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन

आज जिले में 1731 बूथों पर मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों के साथ ही सुरक्षा बल भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे चुके हैं।

सुबह सात बजे मदान शुरू होने के बाद प्रशासन पल-पल की खबर रखेगा। इसके लिए 177 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से लेकर शाम छह बजे तक अधिकारी इन बूथों पर नजर रखेंगे। इतना ही नहीं जिले के 131 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अगर बाद भी इन केंद्रों पर गड़बड़ी की कोई शिकायत मिलती है तो इन वीडियो को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


जिले को सुरक्षा के लिहाज से 127 सेक्टर और 22 जोन में बांटा गया है। इन क्षेत्रों सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जो अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशासन को रिपोर्ट देते रहेंगे। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो पीठासीन अधिकारी उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। उच्चाधिकारी भी मतदान के दौरान लगातार जिले में भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी की सीमाएं एटा, फिरोजाबाद, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज से लगती है। जिले की सभी सीमाओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग करने के साथ ही लोगों के पहचान पत्र भी देखे जाएंगे। अगर चेकिंग के दौरान कोई संदेह होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed