फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कारोबारी के परिजनों को बंधक बना लाखों लूट ले गए घर में घुसे बदमाश

कारोबारी के परिजनों को बंधक बना लाखों लूट ले गए घर में घुसे बदमाश

Sun, 17 Mar 2019 09:59 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी के परिजनों को बंधक बना लाखों लूट ले गए घर में घुसे बदमाश
डैमो
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बे के मोहल्ला सद्दाम नगर में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में घुसकर हथियारों की नोंक पर परिजनों को बंधक बना लिया और तीन लाख रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का जेवरात लूट ले गए। वारदात के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। परिजन दहशत में आ गए। सूचना पर सीओ पटियाली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सद्दाम नगर निवासी मोअज्जिम खान पुत्र कायम रजा पेशे से इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी हैं। रविवार दोपहर के समय कारोबारी के घर में नकाबपोश चार बदमाश घुस गए। उस समय घर में कारोबारी की पत्नी और उसकी दो बेटियां और एक बेटा मौजूद थे। बदमाशों ने हथियारों की नोक पर कारोबारी की पत्नी शवा और तीनों बच्चों को बंधक बनाते हुए बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी के बेटे अहद को अपने कब्जे में लेते हुए परिजनों को चेताया कि यदि किसी ने शोर मचाया तो बेटे को गोली मार देंगे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक एक बदमाश तो उन्हें बंधक बनाए रहा। जबकि अन्य बदमाश लूट में जुट गए। कारोबारी के मुताबिक बदमाश तीन लाख रुपये की नकदी व 22 तोला जेवरात लूट ले गए। लूट की वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के भाग जाने पर परिजनों ने शोर मचाया। आस पास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने पर कारोबारी मोअज्जिम घर पहुंच गया। सूचना पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के मारे सहमे हैं लोग
गंजडुंडवारा। कारोबारी के परिजनों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े की गई लूट की वारदात के बाद मोहल्ले के लोग डरे सहमे दिखाई दिए। लोगों की जुबां पर चर्चा थी कि ऐसे तो हर परिवार असुरक्षित है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाए जाने की मांग की है।

बदमाशों ने खुद को रिश्तेदार बताकर खुलवाया था दरवाजा
गंजडुंडवारा। माना जा रहा है कि बदमाश योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने आए थे। बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज आई कौन है तो बदमाशों ने बाहर से आवाज दी कि रिश्तेदार हैं और फिर ज्यों ही दरवाजा खुला बदमाशों ने अंदर प्रवेश कर लिया और जब तक परिजन चिल्लाते उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
गंजडुंडवारा। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी में कुछ लोग आते जाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरी बारीकी से जांच में जुटी है।


प्रथम दृष्टया संदिग्ध है घटना
परिजन जो कह रहे हैं हम उनके मुताबिक घटना सही मान रहे हैं। सीओ पटियाली को मौके पर भेजा है। सीओ से जानकारी करने पर पता चला कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध है। तहकीकात की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है
- अशोक कुमार शुक्ल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed