फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा

भाजपाताजनगरी में भाजपा ने शुरू किया ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान

Tue, 12 Feb 2019 07:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
बीजेपी

आगरा में भाजपा के ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान की मंगलवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन महानगर अध्यक्ष ने अपने घर पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया। यह अभियान 22 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया है कि अभियान में पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने घरों पर झंडा और स्टीकर लगाएंगे। 14 और 15 फरवरी को प्रत्येक मंडल में मंडल और सेक्टरों के कार्यकर्ता और 16, 17 फरवरी को मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभागों के पदाधिकारी झंडा स्टीकर लगाएंगे।
विज्ञापन


18 फरवरी से अपने अपने बूथों पर जाकर प्रत्येक परिवार में झंडा और स्टिकर लगाएंगे। सरकारी योजनाओं का साहित्य बांटकर जन जागरण किया जाएगा। लाभार्थियों की सूची भी बनाई जाएगी। मोदी एप के माध्यम से 5 से लेकर 1000 रुपये तक भाजपा के कोष में सहयोग राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव संयोजक/ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बेलनगंज पथवारी स्थित अपने निवास पर झंडा और स्टीकर लगाया। उन्होंने बताया कि अभियान में क्षेत्रों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उन्हें दूर कराने का कार्य भी किया जाएगा।


लोकसभा विस्तारक पंकज गौतम, विधानसभा विस्तारक धर्मेंद्र, अभिषेक गुप्ता, बाबी वर्मा, प्रमोद ठाकुर, विनोद गोयल, सूर्यप्रकाश, सुनील सिंघल, राजीव लवानियां, मून पंडित, देवेंद्र शुक्ला, श्याम पेगोरिया, हिमांशु वर्मा, मोहित सिंघल, ध्रुव गुप्ता, सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed