फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अलौकिक आभा से सजा वसंती कमरा, गूंजे राधारमण लाल के जयकारे

अलौकिक आभा से सजा वसंती कमरा, गूंजे राधारमण लाल के जयकारे

Sun, 10 Feb 2019 08:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
अलौकिक आभा से सजा वसंती कमरा, गूंजे राधारमण लाल के जयकारे
वृंदावन (मथुरा)। वसंत पंचमी पर राजशाही झाड़-फनूसों के मध्य से निकलती रंग-बिरंगी रोशनी, स्वर्णमयी दीवार, दर्पण और झूमर की अलौकिक आभा के बीच रविवार को राधारमण लाल जू ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


वृंदावन में वसंत पंचमी को खोले गए शाहजी मंदिर के वसंती कमरे की अलौकिक आभा देख कर भक्तों ने जयकारा लगाकर पूजा की। वसंती कमरे में श्रीराधा-रमण लाल जू ने वसंती पोशाक व वसंती शृंगार धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर जी का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


सुबह पौने दस बजे जैसे ही दर्शन खुले समूचा परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। विभिन्न रंगों के बेशकीमती झाड़-फनूसों, गोलाकार छत पर की गई पच्चीकारी, विभिन्न रंगों के दर्पण भक्तों को आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन के शाहजी मंदिर का यह कमरा वर्ष में सिर्फ दो बार ही खुलता है। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार श्रावण मास में दो दिन ठाकुर जी इस कमरे में भक्तों को दर्शन देते हैं। 11 फरवरी को भी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों को कमरे के दर्शन हो सकेंगे।
प्रशांत शाह, व्यवस्थापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed